21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए Jio के शेयर, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

जियो प्लैटफॉर्म्स की बुधवार को एनएसई पर ₹1,358 के भाव पर लिस्टिंग हुई जो इसके इश्यू प्राइस ₹1,119 से 21.36% अधिक है। इसकी बीएसई पर भी लगभग इसी प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई और कंपनी मार्केट-कैप के लिहाज़ से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसके ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को ₹7.5 लाख करोड़+ बोलियां मिली थीं।

Load More