21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी परीक्षा के एक दिन बाद रद्द की गई UGC-NET परीक्षा
एनटीए ने बताया है कि 18 जून को आयोजित किए जाने के एक दिन बाद रद्द की गई यूजीसी-नेट परीक्षा 21 अगस्त-4 सितंबर के बीच फिर से आयोजित की जाएगी। वहीं, एनसीईटी 2024 परीक्षा 10 जुलाई जबकि सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा 25-27 जुलाई के बीच होगी। सरकार ने गड़बड़ी की आशंका के मद्देनज़र जून में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी थी।