21 की उम्र में बिना कोचिंग के पास की थी UPSC परीक्षा, जानिए क्या रही विदुषी सिंह की रणनीति
जोधपुर (राजस्थान) की विदुषी सिंह ने 21-वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2022 पास कर 13वीं रैंक हासिल की थी और विदेश सेवा को चुना था। उन्होंने ग्रैजुएशन के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी, टेस्ट सीरीज़ और मॉक टेस्ट की मदद से सफलता हासिल की।