21 जून को श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है, ''21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसमें उनके साथ विभिन्न समुदाय के करीब 9,000 लोग योग करेंगे।" उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के सभी 20 ज़िलों को कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ने की योजना है जिससे करीब 50,000 लोग जुड़ सकेंगे।"