21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री "किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मॉनसून सत्र चलाने का फैसला लिया है। इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक और एफडीआई से जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है। पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र होगा।