21 दिन पहले खुदकुशी की कोशिश करने वाले अनुराग डोभाल बने पिता
करीब 21 दिन पहले खुदकुशी की कोशिश करने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। अनुराग की पत्नी रीतिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, "रामनवमी पर...भगवान ने हमें खूबसूरत तोहफे के साथ आशीर्वाद दिया है।" अनुराग ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार डिवाइडर से ठोक दी थी।