21 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस, UN में पारित हुआ प्रस्ताव
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा सह-प्रायोजन में एक मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए 21 दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व ध्यान दिवस मनाए जाने की घोषणा की है। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश के अनुसार, 21 दिसंबर शीतकालीन संक्रांति का दिन है जो भारतीय परंपरा के अनुसार 'उत्तरायण' की शुरुआत होता है।