21 फरवरी को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस?
हर साल 21 फरवरी को 'अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' मनाया जाता है। भाषाई विविधताओं को मान्यता देने और लुप्त हो रही भाषाओं को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यूनेस्को ने 1999 में 'अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' मनाने की घोषणा की थी। यूनेस्को के अनुसार, दुनियाभर में 8,324 भाषाएं हैं जिनमें से कई भाषाएं वैश्वीकरण के कारण लुप्त होने की कगार पर हैं।