21 मई से 5 जून तक सार्वजनिक रूप से गायब हो गए थे शी जिनपिंग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 21 मई से 5 जून तक सार्वजनिक रूप से गायब हो गए थे। इस दौरान जिनपिंग की जगह चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और उप-प्रधानमंत्री हे लीफेंग ने विदेशी मेहमानों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पार्टी में असंतोष और देश की गिरती अर्थव्यवस्था के चलते जिनपिंग सार्वजनिक तौर पर गायब रहे।