21 या 22 साल की उम्र में मैंने खुदकुशी का प्रयास किया था, गंगा नदी में कूद गया था: कैलाश खेर
सिंगर कैलाश खेर ने बताया है कि उन्होंने 21 या 22 साल की उम्र में खुदकुशी का प्रयास किया था। उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि मैं दुनिया के लिए बेकार था...और इस दुनिया में मेरा जन्म नहीं होना चाहिए था...मैं गंगा नदी में कूद गया था...किसी ने मुझे बचा लिया...उस दौरान मुझे लगा कि मैं इसमें भी असफल हो गया।"