21 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर को मिले 33 वोट, हार गया राजस्थान में पंचायत चुनाव

जोधपुर (राजस्थान) के ओसियां तहसील में पंचायत चुनाव में सरपंच पद के चुनाव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को हार मिली है। 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले बिश्नोई को कुल 1600 वोटों में से मात्र 33 वोट मिले। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक, फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब पर करीब 5.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

Load More