21 साल की 'आप' कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, लिव-इन पार्टनर ने निकलवा दी थी बच्चेदानी
राजकोट (गुजरात) में 21-वर्षीय 'आप' कार्यकर्ता नंदिनी आनंदभाई बोसमिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह असलम नामक शादीशुदा युवक संग रिलेशनशिप में थी और कुछ माह से उसके साथ लिव-इन में थी। मृतका की बहन के मुताबिक, असलम ने 'एक बच्चे का बाप हूं, भविष्य में बच्चा नहीं चाहिए' कहकर नंदिनी का ऑपरेशन करवाकर बच्चेदानी निकलवा दी थी।