21 वर्षीय अमेरिकी व्लॉगर का पाकिस्तान के होटल में 2 लोगों ने किया गैंगरेप
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक होटल में दो लोगों ने 21-वर्षीय अमेरिकी व्लॉगर का कथित तौर पर गैंगरेप किया। महिला ने एफआईआर में बताया है, "संदिग्धों ने मेरा गैंगरेप किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए इसका वीडियो भी बना लिया।" पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।