21 वर्षीय टीवी ऐक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट, शेयर कीं तस्वीरें
21-वर्षीय टीवी ऐक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अनुष्का ने लिखा, "हमारा नया घर...'सेन हाउस'। एक और सपना सच हुआ।" अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट कर कहा, "छोटे बाबू के बड़े-बड़े कारनामे...आप स्टार हो।" दिव्यांका त्रिपाठी, अभिषेक निगम समेत कई अन्य हस्तियों ने भी बधाई दी है।