21 वर्षीय भारतीय छात्रा को ऑस्ट्रेलिया में एक्स-बॉयफ्रेंड ने किडनैप कर दफनाया था ज़िंदा
ऑस्ट्रेलिया में अदालती सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि एक्स-बॉयफ्रेंड ने मार्च 2021 में 21-वर्षीय भारतीय छात्रा का उसके कार्यस्थल से अपहरण करने के बाद उसे ज़िंदा दफना दिया था। तारिकजोत सिंह नामक शख्स ने केबल से बांधकर नर्सिंग की छात्रा को कार की डिक्की में डाल दिया और 644 किलोमीटर दूर ले जाकर ज़िंदा दफना दिया।