21 वर्षीय मणिकांत बने भारत के सबसे तेज़ धावक, 10.23 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़
सर्विसेज़ के 21-वर्षीय धावक मणिकांत एचएच ने 100-मीटर दौड़ 10.23 सेकेंड में पूरी करते हुए नया नैशनल रिकॉर्ड बनाया है। पिछला रिकॉर्ड (10.26 सेकेंड) 2016 में अमिय कुमार मलिक (ओडिशा) के नाम था। अमलान बोरगोहेन (असम) ने 2022 में 10.24-सेकेंड में 100-मीटर दौड़ पूरी की थी लेकिन उसे ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कथित तौर पर मंज़ूरी नहीं दी थी।