21 वर्षीय मयंक यादव ने डाली आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद
एलएसजी के 21-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने शनिवार को पीबीकेएस के खिलाफ आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद डाली। मयंक ने अपने आईपीएल डेब्यू के दूसरे ओवर की पहली गेंद 155.8 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से फेंकी। टूर्नामेंट में पिछली सबसे तेज़ गेंद 153 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से डाली गई थी जो आरआर के पेसर नांद्रे बर्गर ने फेंकी थी।