21 वर्षीय महिला इन्फ्लुएंसर ने चीन के कैंप में की 100 किलो वज़न घटाने की कोशिश, हुई मौत
चीन के एक कैंप में करीब 100 किलो वज़न घटाने की कोशिश कर रही 21-वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुईहुआ की इस दौरान मौत हो गई। वह अपना वज़न घटाने का सफर अपने हज़ारों प्रशंसकों के साथ शेयर कर रही थीं। कुईहुआ का वज़न 156 किलोग्राम था और उन्होंने मौत से पहले 2 महीने में 27 किलोग्राम वज़न घटा लिया था।