21 वर्षीय महिला की महाराष्ट्र में रेबीज़ से हुई मौत, 3 दिन पहले ही पूरा किया था वैक्सीनेशन कोर्स
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में ऐंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन कोर्स पूरा करने के 3 दिन बाद एक 21 वर्षीय महिला की रेबीज़ से मौत हो गई है। महिला को 3 फरवरी को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उसने टीके की सभी 5 डोज़ ली थीं। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ दिनों बाद बुखार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।