21 वर्षीय यश धुल को दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान पद से किया गया बर्खास्त
रणजी ट्रॉफी में पुद्दुचेरी से हारने के बाद 21-वर्षीय यश धुल को दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान पद से बर्खास्त कर दिया गया है। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, "यश प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं...लेकिन फॉर्म में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि वह बल्लेबाज़ के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करें...इसीलिए उनसे कप्तानी की ज़िम्मेदारी ले ली गई है।"