21 वर्षीय शख्स के पेट से राजस्थान में निकाली गईं 10 कीलें, सूइयां व नट-बोल्ट
जयपुर (राजस्थान) में एक 21-वर्षीय शख्स का ऑपरेशन कर उसके पेट से डॉक्टरों ने लोहे की 10 कीलें, 8 सूइयां, चाबियां और कई नट-बोल्ट निकाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मानसिक स्थिति कमज़ोर होने के चलते शख्स ने ये चीज़ें निगली थीं। डॉक्टर ने कहा, "ये वस्तुएं मरीज़ की बड़ी आंत तक पहुंच गई थीं इसलिए लेप्रोस्कोपी की...ऑपरेशन में 3 घंटे लगे।"