21 साल पहले मर चुके व्यक्ति का हमशक्ल बनकर यूपी में शख्स ने बेची करोड़ों की प्रॉपर्टी
बरेली (यूपी) पुलिस ने 21-साल पहले मर चुके एक व्यक्ति का हमशक्ल बनकर करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचने के आरोप में एक शख्स व उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ शिफ्ट हो चुके पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक शख्स की तरह बनने के लिए आरोपी ने एक साल ट्रेनिंग की थी।