21 साल तक काम करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट से निकाले गए भारतीय शख्स का पोस्ट हुआ वायरल
माइक्रोसॉफ्ट में 21-साल तक काम करने के बाद नौकरी से निकाले गए प्रशांत कमानी नामक भारतीय शख्स का लिंक्डइन पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने लिखा, "कॉलेज के बाद मैंने पहली नौकरी माइक्रोसॉफ्ट में की थी...मुझे अब भी याद है कि विदेश आने पर मैं नर्वस और उत्साहित था...हालांकि इतने वर्षों में जो रिश्ते मैंने बनाए हैं, उनका आभारी हूं।"