21 साल पहले खोई हुई सगाई की अंगूठी अमेरिका के दंपति को अपने टॉयलेट में मिली
फ्लोरिडा (अमेरिका) के एक दंपति को 21 साल पहले खोई हुई सगाई की अंगूठी मिली है जो टॉयलेट में फ्लश हो गई थी। निक डे ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी शाइना को हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज़ किया था जो कुछ समय बाद खो गई। निक की मां ने नवंबर में अपना टॉयलेट बदलवाया तो प्लंबर को अंगूठी मिली।