21 साल पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा बंद कराए गए राम मंदिर को खुलवाया गया
सुकमा (छत्तीसगढ़) के एक गांव में 2003 में नक्सलियों द्वारा बंद कराए गए राम मंदिर को 21 साल बाद सीआरपीएफ के कर्मियों ने खुलवा दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिहारी महाराज ने 1970 में इस मंदिर की स्थापना कराई थी। एक वीडियो में सीआरपीएफ के जवान मंदिर परिसर में साफ-सफाई करते दिख रहे हैं।