21 साल पुराने मामले में लालू यादव के साले व पूर्व विधायक साधु यादव को हुई 3 साल की सज़ा
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साले और पूर्व विधायक साधु यादव को पटना के एमपी/एमएलए कोर्ट ने करीब 21 साल पुराने मामले में 3-साल कैद की सज़ा सुनाई है। दरअसल, जनवरी 2001 में साधु के खिलाफ संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। साधु के अधिवक्ता ने बताया कि उन्हें ज़मानत मिल गई है।