21 साल में तीन बार पटरी से उतर चुकी है कोरोमंडल एक्सप्रेस
ओडिशा में दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस 21 वर्षों में तीन बार पटरी से उतर चुकी है और सभी दुर्घटनाएं शुक्रवार को ही हुई हैं। 2002 में कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे थे जिससे 100 यात्री घायल हुए थे। इसके बाद 2009 में कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने से लगभग 16 यात्रियों की मौत हुई थी।