2100 तक 41 करोड़ कम हो सकती है भारत की जनसंख्या: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का अध्ययन
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि अगले 78 वर्षों में भारत की जनसंख्या 41 करोड़ तक कम हो सकती है। इसके मुताबिक, 2100 तक भारत में जनसंख्या घनत्व 335 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर रह जाएगा। यूएन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन को पछाड़कर भारत 2023 में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन सकता है।