देश के 211 शहरों में पिछले दो हफ्तों के दौरान प्याज़ की खुदरा कीमतें ₹13 प्रति किलो तक घट गई हैं। सरकार के मुताबिक, अखिल भारतीय औसत मंडी भाव सितंबर में करीब ₹3,600 प्रति क्विंटल से घटकर अक्टूबर में ₹3,300 रह गया। वहीं, केंद्र सरकार पहली बार 'कांदा एक्सप्रेस' के ज़रिए 440 टन प्याज़ त्रिपुरा के अगरतला भेज रही है।