21वीं सदी में कमल की शक्ल के चक्रव्यूह में फंसा है हिंदुस्तान: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में कहा, "अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था...चक्रव्यूह का दूसरा नाम पद्म व्यूह (लोटस फोर्मेशन) होता है।" उन्होंने कहा, "21वीं सदी में कमल की शक्ल के चक्रव्यूह में हिंदुस्तान को फंसाया गया है...इसके बीच में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अदाणी और अंबानी हैं।"