21-वर्षीय गुरबाज़ ने बनाया आईपीएल में किसी अफगानिस्तानी क्रिकेटर का सबसे बड़ा स्कोर

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने आईपीएल में किसी अफगानिस्तानी क्रिकेटर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 39 गेंदों पर 81 रन बनाए। गुरबाज़ ने 57(44) रन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने इसी महीने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था।

Load More