21-वर्षीय महिला ने महाराष्ट्र में अपनी बच्ची को ₹3 लाख में बेचने की कोशिश की, 8 लोग अरेस्ट
नागपुर (महाराष्ट्र) में नवजात बच्ची को बेचने की कोशिश करने के आरोप में उसकी 21-वर्षीय मां व एक डॉक्टर समेत 8-लोग गिरफ्तार हुए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, महिला कम उम्र में मां नहीं बनना चाहती थी इसलिए उसने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने कथित तौर पर उसे प्रसव के बाद बच्चे को किसी को देने का सुझाव दिया।