22% तक चढ़ सकता है एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'BUY' रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर Q4 के शानदार नतीजों के बाद 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। फर्म ने बैंक के शेयर को ₹1,275 का टारगेट दिया है जो इसमें मौजूदा स्तर से 22% तक की बढ़त की संभावना दिखाता है। बैंक का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 65% बढ़कर ₹832 करोड़ रहा।