जॉब नहीं अपना बिजनेस करना चाहते हैं छात्र, 22% ने शुरू किया अपना कारोबार; सर्वे में हुआ खुलासा
IIT मंडी और रेवा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु की ओर से 'GUESSS इंडिया-2025' सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 22% से अधिक भारतीय कॉलेज छात्र पहले ही अपना बिजनेस शुरू कर चुके हैं। 43% छात्र उद्यमी बनना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की चाहत 12.7% से घटकर 10.1% हुई। बड़ी कंपनी में नौकरी करने की इच्छा भी 31.3% से घटकर 27.4% हो गई है।