22 अप्रैल को भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स के साथ एलन मस्क करेंगे मुलाकात: रिपोर्ट
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 22 अप्रैल को भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स के साथ मुलाकात करेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्काईरूट एयरोस्पेस, एग्निकुल कॉसमॉस, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और ध्रुव स्पेस ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से दिल्ली में मस्क से मिलने के लिए अनुरोध मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, मस्क की भारत यात्रा 48 घंटे की होगी।