22 की उम्र में IPS, 28 में इस्तीफा; अब वर्दी में नज़र नहीं आएंगी 'लेडी सिंघम'
बिहार में आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंज़ूर कर लिया है। 22-साल की उम्र में 2019 में आईपीएस अधिकारी बनने वालीं काम्या ने पिछले साल इस्तीफा दिया था। बिहार में 'लेडी सिंघम' नाम से मशहूर काम्या ने निजी कारणों से नौकरी छोड़ी है। काम्या ओडिशा की रहने वाली हैं और उन्हें बिहार कैडर मिला था।