22 जून को लॉन्च होगा 4180 किलोग्राम वज़नी संचार उपग्रह जीसैट-24: इसरो
इसरो ने बताया कि भारत का संचार उपग्रह जीसैट-24 फ्रेंच गुयाना के कुरू प्रक्षेपण केंद्र से 22-जून को लॉन्च किया जाएगा। जीसैट-24 केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वज़न 4180 किलोग्राम है। इसकी सेवा टाटा प्ले को उसकी डीटीएच ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लीज़ पर दी गई है। गौरतलब है, इसे 18-मई को फ्रेंच गुयाना भेजा गया था।