22 दिनों से भारत में फंसे ब्रिटेन के F-35B जेट को खींचता दिखा ट्रक, वीडियो आया सामने

पिछले 22 दिनों से केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फंसे ब्रिटेन के एफ-35बी लड़ाकू विमान को रविवार को एक ट्रक से खींचकर हैंगर (विमानों के रखरखाव का स्थान) तक ले जाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि एक विशेष विमान से इस जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन से विशेषज्ञों की एक टीम भारत पहुंची है।

Load More