22 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस?
महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर-1887 को हुआ था इसलिए भारत में यह दिन 'गणित दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने गणित के कई फॉर्मूले दिए इसलिए उन्हें 'संख्या का जादूगर' कहा जाता है। उन्होंने 32-वर्ष की आयु तक गणित के करीब 3,900 सिद्धांतों की खोज की जिनसे आज भी सवाल हल किए जाते हैं।