22 पंडितों के जादू-टोने से पाकिस्तान के खिलाफ जीती टीम इंडिया, पाक मीडिया का दावा
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया चैनल की बातचीत में एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि भारत जादू-टोने से मैच जीता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया, "भारतीय टीम ने अपने 22 पंडित दुबई स्टेडियम में भेजे थे...पाकिस्तान के हर प्लेयर के लिए 2 पंडित रखे गए जो जादू-टोना कर रहे थे।"