22 फिल्म साइन करने पर आदित्य ने पूछा था 'तुम्हें पैसों की ज़रूरत है?': दिव्या दत्ता
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बताया है कि उन्होंने एक बार एकसाथ 22 फिल्में साइन की थीं और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा को इसके बारे में बताया था। दिव्या ने कहा कि उन्हें लगा यह सुनकर आदित्य खुश होंगे और उनकी पीठ थपथपाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "आदित्य ने मुझसे पूछा था कि 'क्या तुम्हें पैसे की ज़रूरत है'?"