22 यात्रियों वाले नेपाल के विमान की क्रैश साइट का पता लगाया गया, तस्वीर जारी
चार भारतीयों समेत 22 यात्रियों को ले जा रहे नेपाल की तारा एअर के विमान की क्रैश साइट का पता लगा लिया गया है। नेपाल की सेना के प्रवक्ता ने क्रैश साइट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "तलाशी व राहत कार्य में लगे जवानों ने क्रैश साइट का पता लगाया है। क्रैश साइट: सैनोसवेयर, थासांग-2, मुस्तांग।"