22 वर्षीय अमिनी की मौत 'दुखद घटना' लेकिन अराजकता स्वीकार्य नहीं: ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने 22-वर्षीय युवती महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत पर कहा है, "हम सब इस
दुखद घटना से दुखी हैं लेकिन अराजकता अस्वीकार्य है।" अमिनी की मौत को लेकर देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद उनका यह बयान आया। उन्होंने कहा, "किसी को दंगे कराकर शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।"