22 वर्षीय इंजीनियर ने कहा, 'रैपिडो ड्राइवर ने मेरी स्कर्ट में डाला हाथ'; कंपनी ने दिया जवाब
बेंगलुरु में 22-वर्षीय महिला इंजीनियर ने रैपिडो के एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि एकलासुद्दीन लस्कर नामक ड्राइवर ने उसकी स्कर्ट में हाथ डाल दिया और उसके साथ बदसलूकी की। रैपिडो ने कहा, "हमारी टीम ने ड्राइवर का पता लगाया और उसे पुलिस स्टेशन ले गई...जहां शिकायतकर्ता मौजूद थी।"