22 वर्षीय जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने जड़ा टी20I क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ शतक
नामीबिया के 22-वर्षीय बल्लेबाज़ जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी20I क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है। ईटन ने मंगलवार को कीर्तिपुर में नेपाल के खिलाफ 11 चौके और 8 छक्के की बदौलत 33 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पिछले साल मंगोलिया के खिलाफ 34 गेंदों पर शतक जड़ा था।