22 वर्षीय तौहीद ने बनाया वनडे डेब्यू पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा स्कोर

बांग्लादेश के 22-वर्षीय क्रिकेटर तौहीद हृदोय ने वनडे डेब्यू पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। तौहीद ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92(85) रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड नासिर हुसैन के नाम था जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू पर 63(92) रन बनाए थे।

Load More