22 वर्षों में यूके की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री होंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को यूके (यूनाइटेड किंगडम) की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे और यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की 22 वर्षों में यूके की पहली यात्रा होगी। इससे पहले सिंह जून 2022 में यूके की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन भारत ने 'प्रोटोकॉल कारणों' का हवाला देते हुए यात्रा रद्द कर दी थी।