22 सितंबर के बाद पाउच वाले दूध की कीमत में कोई कटौती नहीं होगी: अमूल
अमूल ने दूध पर लगने वाले 5% जीएसटी को हटाए जाने के बाद दूध की कीमतें ₹3-4/लीटर कम होने की खबरों को गलत बताया है। बकौल कंपनी, अमूल दूध का रेट 22 सितंबर के बाद नहीं घटेगा। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, "सरकार ने अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध पर जीएसटी शून्य किया है...केवल यही दूध सस्ता होगा।"