22 सितंबर नहीं, महिंद्रा ने आज से ही अपनी गाड़ियों पर GST कटौती का लाभ देने का किया एलान
22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू होने पर गाड़ियों के दाम कम होने के सरकारी एलान के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बताया है कि महिंद्रा की गाड़ियों पर 6 सितंबर से ही GST कटौती का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने X पर लिखा, "सिर्फ वादे नहीं, ऐक्शन भी।" छोटी कारों पर अब 28% की जगह 18% जीएसटी लगेगा।