22 साल बाद लापता बेटा अपने मां-बाप से मिला, गांव ढूंढ़ने में गूगल मैप बना सहारा
आगरा की जीआरपी ने 22-साल बाद एक बेटे को उसके परिवार से मिलवा दिया जो 4-साल की उम्र में बिछड़ गया था। बेटे द्वारा जानकारी बताए जाने के बाद जीआरपी ने उसका गांव धनौरा ढूंढ़ने के लिए गूगल मैप की मदद ली और बाद में उसकी तस्वीर भेजी गई। इसके बाद मां-पिता ने अपना बेटा होने की पुष्टि कर दी।